17 जुलाई 2011 - 19:30

मिस्र के पूर्व अत्याचारी तानाशाह हुस्नी मुबारक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण कोमा में चले गये हैं......

मिस्र के पूर्व अत्याचारी तानाशाह हुस्नी मुबारक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण कोमा में चले गये हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के पूर्व तानाशाह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शरमुश्शैख़ के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मिस्र के सरकारी टीवी ने उनके वकील के हवाले से यह सूचना दी है। ज्ञात रहे कि फ़रवरी के महीने में इस्लामी जागरूकता की लहर के बाद हुस्नी मुबारक को सत्ता से अलग होना पड़ा। हुस्नी मुबारक पर भ्रष्टाचार और क्रांतिकारियों की हत्याएं करवाने का आरोप है। उन पर चल रहे मुक़द्दमे की कार्यवाही तीन अगस्त से आरंभ होने वाली है। मिस्री अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत हुस्नी मुबारक के मुक़द्दमे की कार्यवाही शरमुश्शैख़ में होने की संभावना है।......166